-->
मारवाड़ का इतिहास
मारवाड़ का इतिहास
- मारवाड़ में राठौड़ वंश का शासन था।
- राठौड़ों की उत्पति को लेकर इतिहासकारों के अलग-अलग मत है।
- भाटो की पोथियों के अनुसार राठौड़ हिरण्यकश्यप की संतान है।
- जोधपुर राज्य की ख्यात में इन्हें राजा विश्वतमान के पुत्र राजा वृहदबल से पैदा होना लिखा है दयालदास ने इन्हें सूर्यवंशी माना है तथा ब्राह्मण भल्लराव की संतान बताया है।
- नैणसी मारवाड़ के राठौड़ों को कन्नौज से आने वाली शाखा बताया है।
- कर्नल टॉड ने राठौड़ों की वंशावलियों के आधार पर इन्हें सूर्यवंशी बताया है। यद्यपि राठौड़ों की उत्पति के संबंध में इतिहासकारों की राय में मतभेद है, किन्तु सभी विद्वानों ने इन्हें दक्षिणी भारत के राष्ट्रकूटों से संबंधित बताया है।
राठौड़ो की उत्पति
- कन्नौज ---------> गहड़वाल
- दक्षिण भारत ---> राष्ट्रकूट