भूताला का युद्ध ( 1227 ई.)
- भुताला ( उदयपुर ) के युद्ध में जैत्रसिंह ने दिल्ली के सुल्तान इल्तुतमिश ( रजिया सुल्तान के पिता ) को हराया ।
- यह जानकारी जयसिंह सूरी की पुस्तक ' हमीर मदमर्दन' में मिलती है ।
- इल्तुतमिश को हमीर ने हराया परंतु इल्तुतमिश की सेना ने नागदा को तहस-नहस कर दिया इसलिए जैत्रसिंह ने राजधानी चित्तौड़ ( परमारो से छीनकर ) बनाई ।
- डॉ दशरथ शर्मा इनके शासन को मेवाड़ का स्वर्ण काल मानते हैं ।
- गौरीशंकर हीराचंद ओझा के अनुसार दिल्ली के गुलाम वंश के समय मेवाड़ में सबसे प्रभावी व वीर राजा जैत्रसिंह ही था उसकी प्रशंसा उनके विरोधियों ने भी की थी ।
जयसिंह सूरी धोलका ( गुजरात ) के बघेल ( सोलंकी ) राजा वीरधवल के मंत्रियों ( वस्तूपाल - तेजपाल ) का कृपापात्र था इसलिए हमीर मदमर्दन में वीर धवल की प्रशंसा की है ।
