रतन सिंह ( 1302 - 1303 ) - मेवाड़ का इतिहास

 दिल्ली के अलाउद्दीन खिलजी का आक्रमण



आक्रमण के कारण

  • सुल्तान की साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षा ।
  • चित्तौड़ का सामरिक महत्व ( सुदृढ़ पहाड़ी, विशाल प्राचीर, अन - जल का भंडार ) ।
  • चित्तौड़ के व्यापारिक महत्व ( दिल्ली से गुजरात वह मालवा मार्ग पर स्थित ) ।
  • मेवाड़ का बढ़ता प्रभाव ।
  • सुल्तान के प्रति प्रतिष्ठा का प्रश्न ( सुल्तान के गुजरात जाते समय रतन सिंह के पिता समर सिंह ने उससे मार्ग कर लिया था ) ।
  • रतन सिंह की पत्नी पद्मिनी को प्राप्त करने की लालसा ।
  • 1303 में चित्तौड़ का प्रथम साखा हुआ जिसमें रानी पद्मिनी और अन्य 1600 महिलाओं ने जौहर किया तथा रतन सिंह अपने सेनापति गोरा और बादल सहित केसरिया किया । ( मेवाड़ का प्रथम साका )
  • 25 अगस्त 1303 को सुल्तान ने चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया तथा अगले दिन 30,000 निर्दोष नागरिकों का नरसंहार करवाया ।
  • सुल्तान ने अपने पुत्र खिज्र खान को चित्तौड़ सौंपकर इसका नाम खिज्राबाद कर दिया ।
  • सुल्तान के दरबारी इतिहासकार अमीर खुसरो ने अपनी पुस्तक ' खजाइन - उल - फूतूह ' ( तारीख - ए - अलाई ) में इस आक्रमण का आंखों देखा वर्णन किया है ।
  • 1325 ई. के चित्तौड़ के धाईबी पीर की दरगाह में फारसी अभिलेख में चित्तौड़ का नाम खिज्राबाद मिलता है ।


खिज्रखान ने गंभीरी नदी पर पुल बनवाया । 

उसने चित्तौड़ की तलहटी में मकबरे का निर्माण करवाया जिसके फारसी अभिलेख (1310 ई.) में अलाउद्दीन खिलजी को दूसरा सिकंदर, ईश्वर की छाया और संसार का रक्षक कहा गया है ।


बाद में चित्तौड़ मालदेव सोनगरा मुछाला मालदेव को सौंप दिया गया ।



मालदेव सोनगरा

यह जालौर के शासक कांड जो सोनगरा का भाई था 1311 ई. में जालौर के पतन के बाद मालदेव सोनगरा सुल्तान की सेवा में चला गया ।


1540 ई. में मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा अवधी भाषा में लिखित पद्मावत महाकाव्य में महारानी पद्मिनी को सीहल द्वीप की राजकुमारी बताया और इसके अनुसार पिता गंधर्वसेन और माता चंपावती थी राघव चेतन नामक ब्राह्मण ने अलाउद्दीन को पद्मिनी के बारे में बताया ।


अबुल फजल ( अकबरनामा ), फरिश्ता ( गुलशन - ए - इब्राहिमी ), हाजी उद्दावीर (जफरुलवली), कर्नल टॉड, मोहनोत नैनसी, दशरथ शर्मा ने कुछ फेरबदल के साथ इस कहानी को स्वीकार किया ।


सूर्यमल मिश्रण ने इससे नहीं स्वीकारा ।


रतन सिंह रावल वंश का अंतिम राजा था ।


Previous Post
Next Post
Related Posts